फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षक ने SIR ने बीएलओ ड्यूटी से मना किया तो हुई निलंबन की कार्रवाई, बूथ संख्या 194 पर किया गया था नामित

Mon, 09 Feb 2026 11:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विकासखंड सुमेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सहुरापुर में तैनात सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार अवस्थी को बूथ संख्या 194 का बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नामित किया गया था।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ ड्यूटी से मना करने पर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई हमीरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर बीएसए आलोक सिंह ने की है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

विकासखंड सुमेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सहुरापुर में तैनात सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार अवस्थी को बूथ संख्या 194 का बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नामित किया गया था। उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण और अन्य निर्वाचन संबंधी दायित्व सौंपे गए थे। मिली जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया गया।

सुपरवाइजर और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कई बार संपर्क किए जाने के बावजूद उन्होंने बीएलओ दायित्व निर्वहन से स्पष्ट इनकार कर दिया। इससे संबंधित बूथ क्षेत्र में घर-घर सत्यापन सहित निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया।
विज्ञापन

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौली (सुमेरपुर) से संबद्ध किया गया है, जहां नियमित उपस्थिति दर्ज कराने पर ही भत्ते की पात्रता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें