फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मुहर्रम पर निकले ताजिये, अंगारों पर चले अकीदतमंद

विज्ञापन
फोटो26एचएएमपी 15- शहर में ताजिया के दौरान लाठी खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन
फोटो26एचएएमपी 15- शहर में ताजिया के दौरान लाठी खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो26एचएएमपी 16- शहर में रामलीला मैदान में लगी भीड़। संवाद


-मुहर्रम पर या हुसैन की याद में निकले ताजिए, अंगारों पर चले अकीदतमंद




संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को जिलेभर में अकीदत और गम का माहौल रहा। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक ताजिया जुलूस निकाले गए। इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने मातम किया और देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
बृहस्पतिवार की रात में ताजिया निकाले गए। सूफी गंज तिराहा, अमन शहीद समेत निर्धारित मार्ग से होकर ताजिया निकाले गए। साथ ही विभिन्न स्थानों पर अलाव का आयोजन हुआ। इमाम हुसैन के गम में अकीदतमंद दहकते अंगारों पर चले और मातम किया। अलाव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के सूफीगंज इमाम चौक से ताजिया जुलूस शुरू हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कर्बला पहुंचा। रहुनिया धर्मशाला मैदान में शहर के ताजिए, ढाल और नेजों की सवारियां एकत्र हुईं, जहां युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए। आकर्षक ताजिया तैयार करने वाले अकीदतमंदों को सम्मानित भी किया गया। मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष वली अहमद साबरी, उपाध्यक्ष सलीम वारसी और अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। यहां से ताजिया ईदगाह होते हुए कर्बला पहुंचे। यहां नम आंखों से ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किए गए।



या हुसैन के नारों से गूंजा कर्बला
फोटो26एचएएमपी 17- बिवांर में ताजिया निकालते अकीदतमंद। संवाद
बिवांर। कस्बा समेत आसपास के गांवों में शुक्रवार को ताजिया निकाले गए। कस्बा बिवांर की नूरानी मस्जिद ,छानी खुर्द शाही मस्जिद से ताजिया जुलूस निकाला गया।बिवांर में निर्धारित रुट से गुजरते हुए जुलूस कर्बला पहुंचा ,वहीं छानी में शाही मस्जिद से जामा मस्जिद होते हुए ताजिया कर्बला पहुंचे। यहां ताजिया सुपुर्द-ए- खाक हुए। ताजिया जुलूस में अली मुहम्मद ,नजर मुहम्मद ,बबलू ,वहीद अली और मुराद अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






दसवीं पर निकला ताजिया जुलूस
फोटो26एचएएमपी 20- सुमेरपुर में ताजिया निकालते अकीदतमंद। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। मुहर्रम की दसवीं पर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत और गम के माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और या हुसैन की सदाओं के बीच ताजियों को निर्धारित मार्गों से ले जाया गया। विभिन्न स्थानों पर फातिहा कराई गई, जहां लोगों ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर कई अकीदतमंदों ने नज़र-नियाज़ के रूप में बर्तन, खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। कस्बे के अलावा नदेहरा, विदोखर, इंगोहटा, मुंडेरा, पत्योरा सहित अन्य गांवों में ताजियों को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-आब किया गया।







फोटो26एचएएमपी 18- मौदहा में ताजिया निकालते अकीदतमंद। संवाद
मातमी धुन, गमगीन माहौल में निकाले ताजिया
मौदहा। कस्बे और गांवों से ताजिया मातमी धुनों के बीच निकाले गए। करबला में अकीदतमंदों ने नम आंखों से इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। कस्बे के अलावा कम्हरिया, मांचा, नरायच, भमौरा, मदारपुर, परछा, पढ़ोरी और गुसियारी सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में भी ताजिया जुलूस निकाले गए, जो शाम तक करबला पहुंचते रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहा।
विज्ञापन




या हुसैन के नारों से गूंजा कर्बला
फोटो26एचएएमपी 19- कुरारा में ताजिया के दौरान मौजूद लोग। संवाद
या हुसैन के नारों से गूंजा कर्बला
कुरारा। कस्बा में मुहर्रम पर ताजिया निकाले गए। जुलूस के दौरान या हुसैन की सदाओं के बीच हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की करबला में दी गई कुर्बानी को याद किया गया। ताजिया कर्बला में सुपुर्द ए खाक किए गए। जुलूस में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि समेत समेत राजनीती से जुड़े और समाज सेवी आगे रहे।

फोटो26एचएएमपी 15- शहर में ताजिया के दौरान लाठी खेलते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें