फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने 1.85 लाख रुपयों से भरी गुल्लक उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। उरई बस स्टैंड के पास टप्पेबाजों ने गल्ला व्यापारी की दुकान से रुपयों से भरी गुल्लक पार कर दी। गुल्लक में 1.85 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

दीवानपुरा निवासी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया उरई बस स्टैंड यूको बैंक के सामने पिता सीताराम गुप्ता की फुटकर अनाज खरीद की दुकान है। शनिवार सुबह सीताराम दुकान खोलकर सड़क पार कर सामने पेन खरीदने चले गए। वापस लौट कर देखा दुकान में रखी रुपयों से भरी गुल्लक गायब थी। गुल्लक में 1.85 लाख रुपये थे। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें