कुरारा विकासखंड सभागार में पौधरोपण जागरूकता अभियान के तहत हुई गोष्ठी में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कोटेदारों व ग्राम प्रधानों से पेड़ लगाकर प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए मुख्यमंत्री का सपना ग्रीन यूपी क्लीन यूपी को साकार करने को कहा। कहा कि जिले मेें 11 जुलाई को 13 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। वहीं डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित हौसला योजना की जानकारी दी।
विकासखंड सभागार में पौधरोपण जागरूकता अभियान के तहत प्रधान, बीडीसी, कोटेदारो को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदार व प्रधान अपात्रों के राशनकार्ड को निरस्त कराकर पात्रों के राशनकार्ड बनवाएं।
उन्होंने ऑगनबाड़ी केंद्राें पर संचालित हौसला योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर दोपहर मेें पका भोजन मिलेगा। ग्राम प्रधान मिडडे मील की तर्ज पर भोजन बनवाएंगे। उन्होंने विकासखंड परिसर में पाखड़, पीपल व बरगद के पौधे लगाकर पौधरेापण अभियान की शुरुआत की।
खंडविकास अधिकारी, डीएफओ सोमनाथ पांडेय व जनप्रतिनिधियों ने भी पौधे रोपित किए। डीएफओ ने कहा कि चार जुलाई को सभी बच्चों को शपथ दिलाकर पेड़ों की सुरक्षा व सहयोग की भावना बनाई जाएगी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य कौशल महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवशरण सिह यादव, सपा नेता नारायण दास अकेला, राकेश कुमार, किरनदेवी, बालेंद्र कुमार, लाखन, एडीओ, नीरज गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया। संचालन समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने किया।