फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गर्मी तो बीती, अब ठंड में ठिठुरेंगे 39 हजार बच्चे

Thu, 19 Oct 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। गर्मी का मौसम जैसे-तैसे कट गया, अब सर्दी के दिन भी बिना यूनिफार्म, जूते, मोजे और स्वेटर के कटने की आशंका है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मौजूदा शिक्षा सत्र का आधा समय बीतने के बाद भी 39,794 छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर और बैग आदि के लिए अभी तक पैसा नहीं मिल सका है। न ही शासन से कोई आस दिख रही है।



जनपद के 968 विद्यालयों में 1,14,015 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें 74,221 बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए 1200 रुपये भेजे गए हैं। 39 हजार से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जिन्हें अभी भी डीबीटी का इंतजार है। स्कूल ड्रेस के नहीं होने के कारण कुछ बच्चे पुरानी ड्रेस में स्कूल आ रहे हैं तो कुछ बच्चे घर के ही कपड़े में स्कूल आने को मजबूर हैं। कुछ बच्चे नंगे पैर ही स्कूल पहुंच रहे हैं। गर्मियों तो इन बच्चों ने काट ली, इस माह के बाद सर्दी का असर दिखना शुरु हो जाएगा। ऐसे में बिना स्वेटर के बच्चों को मुश्किलें आएंगी।
विज्ञापन


डाटा भेज दिया गया, शासन से आएगी धनराशि



बेसिक शिक्षा विभाग से अभिभावक इसकी जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द उनके खाते में डीबीटी की धनराशि भेजी जाएगी। शासन को डाटा भेजा गया है। उम्मीद है माह के अंत तक धनराशि अभिभावकों को मिल जाएगी।
विज्ञापन


-



कोट-





जिले में लगभग 39 हजार से ज्यादा अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं गई है। शासन को डाटा भेजा है, उम्मीद है अक्तूबर के अंत तक बचे बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए पैसा मिल जाएगा।

- आलोक सिंह, बीएसए।





फैक्ट फाइल



- परिषदीय विद्यालय 968

- कुल विद्यार्थी 1,14,015



- डीबीटी का लाभ 74,221
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें