फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 11 उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, लिए चार नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। कृषि व राजस्व विभाग की चार संयुक्त टीमों ने तहसीलवार उर्वरक की 32 दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने लिए। वहीं, 11 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। शासन के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित दर में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने कृषि व राजस्व विभाग की चार टीमें गठित की थी।
विज्ञापन

मौदहा में तहसीलदार के साथ हरिशंकर भार्गव उप कृषि निदेशक ने छह उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। साप्ताहिक बंदी होने के कारण उर्वरक प्रतिष्ठान बंद पाए गए। राठ में तहसीलदार के साथ डाॅ. हरी शंकर चौधरी जिला कृषि अधिकारी ने 17 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उर्वरक के नमूने लिए गए। साथ ही छह उर्वरक विक्रेताओं को दुकान बंद पाए जाने व दो उर्वरक विक्रेताओं को अभिलेखों का सही ढंग से रख-रखाव न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए। सदर तहसील में तहसीलदार के साथ डाॅ. इंद्रेषु कुमार गौतम जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पांच उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एक उर्वरक विक्रेता को दुकान बंद पाए जाने व दो को अभिलेखों का सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण नोटिस जारी किए। वहीं सरीला में तहसीलदार के साथ डाॅ. राम अवतार शर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ने चार उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में सभी प्रकार के उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें