फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग से पारंगत होंगे विद्यार्थी

Sat, 11 Apr 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब कक्षा नाै से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से गणित और विज्ञान विषयों में दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में कुल 31 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब सात हजार छात्र पंजीकृत हैं। इस पहल के तहत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) से जुड़े विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। हर विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल बनाया जाएगा, जो छात्रों का पंजीकरण कराने से लेकर उनकी ऑनलाइन कक्षाओं की निगरानी तक की जिम्मेदारी निभाएंगे। पंजीकरण के बाद छात्रों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वे मोबाइल के माध्यम से कभी भी निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के जरिये भी छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इस व्यवस्था से छात्रों की विषयों में समझ बेहतर होगी और उनकी अभिरुचि भी बढ़ेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसटीईएम कार्यक्रम के विस्तार के तहत यह सुविधा शुरू की जा रही है। इससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें