फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्रों को रुचि और क्षमता से कॅरिअर चुनने की दी सलाह

Wed, 21 Jan 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज में बुधवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कैरियर मेले में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों व प्रशिक्षण केंद्रों से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को विज्ञान, कला, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कृषि, आईटी, रक्षा, सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं छात्राओं ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार कॅरिअर चुनने की सलाह दी। कैरियर मेले में डाॅ गंभीर सिंह, प्रकाश द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें