सरीला में एसडीएम के नेतृत्व में रैली निकालते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
गांव स्थित स्व.पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिशत मतदान बढ़ाने को लेकर जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने की शपथ ली। छात्रों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डा.लोकेंद्र पांडेय ने कहा कि सभी को वोट डालने जरूर जाना
चाहिए। रैली में छात्र छात्राओं ने जाति पांति के नाम पर अब बटन न दबाएंगे विकास के नाम पर पहले मतदान फिर जलपान के नारे लगाए। इस मौके पर डा.सुधा, डा.नीतू, महेंद्र सिंह राजपूत, गिरिजानंद पाठक आदि समस्त स्टाप मौजूद रहा। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम के निर्देशन में स्कूली
बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का समापन पर तहसील में गोष्ठी हुई। एसडीएम रामसुरेश वर्मा व तहसीलदार मनोज कुमार ने बच्चों को वोट के महत्व को बताते हुए अपने परिवारीजन व ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक करने का जिम्मा सौंपा। इस मौके पर शल्लेश्वर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश कुमार द्विवेदी, अध्यापक रामकुमार त्रिपाठी सहित अन्य अध्यापक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।