भरुआसुमेरपुर। युग चेतना महाविद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों स्मार्ट फोन व टैबलेट मिला। स्मार्ट फोन व टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
जिले से कुल 200 छात्र छात्राओं को लखनऊ बुलाया गया था। इनमें युग चेतना महाविद्यालय के 50 छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इसमें 36 छात्राएं व 14 छात्र शामिल रहें।
प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन से सुरक्षाकर्मियों के साथ लखनऊ ले जाया गया था। वहां अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री के हाथों छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान किए गए। महाविद्यालय के प्रबंधक स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।