फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाब में डूबने से छात्र की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के टूंका मौजा में भैंस चराने गया बालक पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा पहाड़ तोड़ने के बाद बने गड्ढे में हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के इटौरा निवासी इदरीश ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शाहरुख खान गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रविवार को छुट्टी होने पर अपने चचेरे भाई अरमान के साथ भैंस लेकर टूंका मौजा में चराने गया था। दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ की खुदाई से बने तालाबनुमा भारी भरकम गड्ढे में भरे पानी में भैंस को नहला रहा था। तभी अचानक गहराई में समा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के टीकाराम राजपूत व मुन्ना राजपूत ने कूदकर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर लेखपाल कविता द्विवेदी व कोतवाली के एसआई देवीदीन भी पुलिस के साथ पहुंच गए। इदरीश ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक उनका इकलौता पुत्र था। पुत्र की मौत पर मां हुसैना बानो, बहन रुबीना (14) व मदीना (7) बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें