फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दबंगों ने ट्रैक्टर से नष्ट की अरहर की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में शनिवार देर रात दबंगों ने एक किसान के खेत में तीन बीघा अरहर की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने किसान के वृद्ध पिता के साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रीराम प्रजापति ने बताया कि उसने खेत में अरहर की फसल बोई थी। आरोप है कि शनिवार देर रात गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे और फसल को जोतकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके वृद्ध पिता मुन्नीलाल को धक्का देकर खेत में गिरा दिया और मारपीट की। घटना की सूचना पाकर छोटा भाई लोकनाथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें