हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इचौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की पहचान नायकपुरवा निवासी श्यामलाल ( 25) पुत्र जय पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।