फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चकदहा मंदिर में प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 04 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के चकदहा गांव स्थित मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। कालिख लगाने व चबूतरे में स्थापित नाग देवता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले की जांच शुरु कर दी है।शुक्रवार सुबह को चकदहा गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर में रखे बजरंगबली की प्रतिमा में कालिख लगी थी जबकि पास ही चबूतरे में स्थापित नाग-देवता की मूर्ति क्षतिग्रस्त थी। यह देख कर श्रद्धालुओं में आक्रोश पनपने लगा। घटना की जानकारी सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार शाम को मंदिर के पास एक संदिग्ध घूमते हुए मिला था। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों से मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें