फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के अतरैया डेरा निवासी एक विधवा ने एक व्यक्ति को मांगने पर एक लाख रुपये दिए। आरोप है कि युवक रुपये मांगने पर धमकी देते हुए दूसरे प्रांत चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतरैया डेरा निवासी मेड़िया निषाद शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह खपरैया का डेरा में एक आश्रम में रहती है। पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से उसकी जान पहचान है। आठ माह पूर्व वह उसके आश्रम में आया था। बताया कि हत्या के एक मामले में उसे नामजद आरोपी बनाया गया है। केस बंद करने के लिए उसे एक लाख रुपये की जरूरत है। ब्याज देने की बात करने पर वह उसके झांसे में आ गई। आरोप लगाया कि आरोपी अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एक माह पूर्व वह सूरत शहर चला गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें