आदर्श नगर योजना से मगही नाला पर पुल का निर्माण कराया गया है। रविवार को चेयरमैन माया बाल्मीकि ने उद्घाटन कर पुल को स्थानीय लोगों के सुपुर्द कर दिया। नगर पंचायत में जलसंस्थान के पीछे की बस्ती में पहने वालों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
कस्बे के मगही नाले पर नगर पंचायत ने पुल का निर्माण आदर्श नगर योजना के अंतर्गत कराया है। चेयरमैन ने बताया कि वर्ष 2014 -15 में आदर्श नगर योजना व राज्य वित्त आयोग एवं तेरहवें वित्त आयोग से मिली 4 करोड़ की धनराशि से सड़क, पार्क, पुल व विद्युत कार्य कराए गए हैं।
जिसमें भगत तालाब से बड़े बाबा तक सड़क निर्माण, बेरी रोड से बिलवारी तक सड़क, जमालू के मकान से रामप्रकाश के मकान तक सड़क व पुल निर्माण कार्य, चमेली के मकान से छोटा के मकान तक सड़क निर्माण रिटर्निंगवाल, अंबेडकर पार्क, ईदगाह से कब्रिस्तान तक सड़क निर्माण, वार्ड 01 व 05 में लो वोल्टेज की समस्या समाप्त करने के लिए 15 लाख की लागत से 25 केबीए के दो ट्रांसफार्मर, बस्तियों में 160 बिजली के खंभे आदि लगाए गए हैं।
पेट्रोल पंप से मनकी तिराहे तक फोरलेन में डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड 04 में नगर पंचायत के बगल में बारातशाला, वार्ड न 7 में हसमत के मकान के सामने बारातशाला का निर्माण, भगत तालाब परमेश्वरी तालाब, बिलवारी में अंत्येष्टि स्थलों का कार्य 75 लाख रुपये से कराया गया है। इस दौरान सभासद सुखराम, मनोज, फहीमखान, गंगाराम वर्र्मा, रूपराम, अर्चना, सुधा, सावित्री, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।