कुरारा। समर्थ इंडिया द्वारा तरंग मेरे, सपने मेरी उड़ान के तहत महिलाओं व युवतियों पर होने वाली हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान शुरू किया है। 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक लगातार चलने वाले जन जागरूकता अभियान में नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक बैठक, दीवार लेखन और सूचना संचार सामग्री के माध्यम से डिजिटल हिंसा और अधिकार पर जागरूक किया जा रहा है।
क्षेत्र के कंडोर गांव में जन जागरूकता के तहत समर्थ इंडिया की राखी सिंह ने कहा कि डिजिटल हिंसा की रोकथाम जरूरी है। महिलाओं और युवतियों के बीच डिजिटल डिवाइस के उपयोग का अधिकार है। लेकिन, अवांछित कॉल और अनचाहे कमेंट हिंसा बढ़ाते हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा और इसकी रोकथाम के लिए आगे आना होगा। वहीं, कुमकुम ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के ऊपर किसी भी प्रकार की डिजिटल हिंसा नहीं होनी चाहिए। कुतुबपुर गांव में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के माध्यम से डिजिटल डिवाइस के उपयोग और अधिकार पर चर्चा की गई। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर सुनैना, प्रीति, रूबी, राधा, सिमरन, माधुरी, मोहिनी, एकता, आदित्या, साक्षी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।