फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में दीक्षा, बैडमिंटन में प्रिया अव्वल

विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में मार्च फास्ट करती छात्राएं। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्राओं ने मार्च पॉस्ट कर समारोह की शुरुआत की। गोला फेंक में दीक्षा व बैडमिंटन में प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद टेबल टेनिस व गोला प्रक्षेपण का आयोजन हुआ। क्रीड़ाप्रभारी धीरेंद्र चौहान ने बताया तवा प्रक्षेपण, भाला प्रक्षेपण व कुर्सी दौड़ आदि खेलों का आयोजन गुरुवार को होगा।
विज्ञापन

बुधवार को गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान पर दीक्षा सेन रहीं। वहीं द्वितीय स्थान गुड़िया व तृतीय स्थान आकांक्षा देवी ने प्राप्त किया। बैडमिंटन में प्रिया गुप्ता प्रथम, महिमा द्वितीय व फरीन तृतीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस में प्रथम स्थान श्रद्धा व द्वितीय मोनिका को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसओ रामजतन यादव व क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. सत्येंद्र सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सबा कौसर व अन्य मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता डा. अशोक बाबू ने किया। (संवाद)

गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें