गहरौली (हमीरपुर)। खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में आनंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट मेमोरियल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हुसैना व गोहांड के बीच खेला गया, जो बराबर पर छूटा। जबकि दूसरे मैच में मुस्करा टीम ने तगारी टीम को 20 रनों से हराया।
खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में आनंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट मेमोरियल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह राजपूत ने किया। पहला मैच हुसैना टीम व गोहांड टीम के बीच खेला गया। जिसमें हुसैना टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 70 रन बनाए। जवाब में उतरी गोहांड की टीम निर्धारित ओवरों में भी 70 रन बनाए, जिससे मैच बराबरी पर छूटा।
सुपर ओवर कराया गया। जिसमें हुसैना टीम विजय रही। दूसरा मैच मुस्करा टीम व तगारी टीम के बीच खेला गया। जिसमें मुस्करा टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए। जवाब में उतरी तगारी टीम ने 9 ओवर में 60 रन बनाकर सिमट गई। तगारी टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रर्दशन नहीं कर सका। इस दौरान रघुवीर राजपूत, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, रोहित, रविंद्र तिवारी, रिंकू राजपूत आदि सहित लोग रहे।