सरीला (हमीरपुर)। दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सोमवार को हुए लाठी चार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। यह जरिया बस स्टैंड से शुरू होकर ममना बस स्टैंड पर समाप्त हुआ।
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर किए लाठी चार्ज का विरोध जताया। इस दौरान गोकुल राजपूत, सभासद राघवेंद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, पवन श्रीवास सहित तमाम छात्र व कार्यकर्ता शामिल रहे।