कोतवाली के कुम्हरिया गांव में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर बेटे ने बाप को लाठी से बुरी तरह मारापीटा। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुम्हरिया निवासी शिवपाल पुत्र दीनदयाल ने बताया कि उसका बेटा दशाराम शराब पीने का आदी है। रविवार सुबह करीब 9 बजे दशाराम ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
बताया कि जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो दशाराम ने उस पर लाठी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।