कुरारा। कस्बा के वार्ड सात निवासी कान्हा (8) पुत्र पंकज गुप्ता बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे घर की छत में खेल रहा था। इसी दौरान दरवाजे में छिपे एक सर्प ने उसके हाथ पर डस लिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मासूम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को लेकर कानपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)