राठ। प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव (गृह) पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पवन प्रकाश पाठक को सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गनपत सिंह महान ने कहाकि अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया। जिसमें अधिवक्ताओं के लिए अराजक शब्द का प्रयोग किया गया है। कहा यह कृत्य अधिवक्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास है। जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। महामंत्री सोहित मिश्रा ने कहा कि सचिव के इन पत्रों से अधिवक्ता संघ आहत हैं। प्रदर्शन में मकरजध्वज सिंह, मुन्नालाल सोनी, मनोज परमार, पन्नालाल राजपूत, जीतेंद्र राजपूत, राजेंद्र महान, लतीफ उल्ला, अजय व्यास, रविंद्र महान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं में रोष
हमीरपुर। शासकीय पत्र से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अदालती कार्यों का बहिष्कार किया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र नामदेव, वसी अहमद, राहुल द्विवेदी, बृज किशोर त्रिवेदी, बरदानी लाल, प्रभात यादव, अफरोज आलम, कृष्ण कुमार यादव, भूपत प्रजापति, नसीरुद्दीन, श्याम नारायण निगम, आलोक निगम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।