फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन माह में उखड़ी चिकासी-मोहाना पुल की स्लैब

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 25- बेतवा पुल पर उखड़ी स्लैब पर होता मरम्मत कार्य। संवाद
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। 1.54 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य के तीन माह बाद ही बेतवा नदी के चिकासी-मोहाना पुल की स्लैब उखड़ गई। लोक निर्माण विभाग उखड़ी स्लैब की मरम्मत करने में जुट गया है। वहीं मात्र तीन माह में स्लैब उखड़ने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बेतवा नदी पर चिकासी व मोहाने के बीच वर्ष 1983 में पुल का निर्माण हुआ था। पुल के जर्जर अवस्था में होने पर अमर उजाला ने दो अक्तूबर 2025 को बेतवा नदी पर बना पुल कर रहा घायल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने पुल की मरम्मत की सुध ली। 1.54 करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत कराई गई थी।
इस दौरान पांच फरवरी से 16 मार्च तक पुल से आवागमन ठप रहा था। इस अवधि में पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, एक्सपेंशन जॉइंट बदलने और सतह को मजबूत करने का काम किया गया। 40 दिन तक आवागमन ठप होने से करीब पचास गांव की डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई थी। 17 मार्च से पुल से आवागमन बहाल हुआ था। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण कार्य के चलते तीन माह में ही पुल की स्लैब उखड़ने लगी है। स्लैब के सरिया दिखने लगी जिसके बाद विभाग उसकी मरम्मत में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें