फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छठवीं की छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के औंता गांव में मंगलवार सुबह छठी की छात्रा की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने चेचक के बाद पेट दर्द की शिकायत पर छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया था। इकलौती बेटी की मौत से परिजन में चीचा-पुकार मच गई। हालांकि पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा के दातागढ़ी निवासी राम मिलन सोनी गांव स्थित उर्मिला देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी बेटी भूमि (11) इसी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। राममिलन के मुताबिक बृहस्पतिवार को बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं। बेटी का इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को पेट दर्द और चेचक की शिकायत बढ़ी तो रविवार को इलाज के लिए झांसी ले गए जहां इलाज के बाद वापस घर लौट आए। सोमवार शाम बेटी की हालत फिर से बिगड़ गई तो उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें