फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छह सड़कों का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 3.93 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 3.93 करोड़ रुपये की लागत से जनपद की छह सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से छह सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी जिसे स्वीकृति मिल गई है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शनिवार तक पूरी करा ली जाएगी। कार्ययोजना के तहत 62.46 लाख रुपये की लागत से महोबा-चरखारी मार्ग में सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का काम, 1.69 करोड़ रुपये से महोबा-लवकुशनगर मार्ग में सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य होगा। सिचौरा से धरौन संपर्क मार्ग में 43.33 लाख रुपये की लागत से सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण का काम, एनएच-86 से परसाहा सड़क बाया छानीकलां में 47.27 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का काम होगा।
थुरट से पचारा मार्ग में 37.43 लाख की लागत से सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य और स्यावन-बमरौरा मार्ग पर किलोमीटर तीन से रगौली संपर्क मार्ग पर 34.27 लाख की लागत से मरम्मत के साथ नवीनीकरण का काम कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता विकास जौहरी ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें