राठ। कोतवाली क्षेत्र के टीकुर गांव निवासी हरगोविंद राजपूत के पशुबाड़े से सोमवार रात छह मवेशी चोरी हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।
टीकुर गांव के हरगोविंद राजपूत ने बताया कि सोमवार रात परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी चोर पशुबाड़े में बंधें छह मवेशी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। भैंसों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। वहीं चोरों ने अन्य किसानों के मवेशी चोरी करने की कोशिश की। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
मंगलवार को गांव के चंद्रप्रकाश, बृजेंद्र सिंह, शंकर सिंह, परमलाल, किशन कुमार, मुकेश, जगदीश, जयहिंद, मूलचंद्र, भूपसिंह, राजेंद्र सिंह, राधाचरन, रामपाल आदि ग्रामीणों ने सीओ अभय नारायण राय को ज्ञापन सौंपा।