फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोलर थाने में प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सिसोलर थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौदहा। भाजपाइयों ने सिसोलर थाने के सामने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए हुए कार्यकर्ता प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बिगड़ी व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह, जगदीश प्रसाद, पूर्व विधायक युवराज सिंह के नेतृत्व में सिसोलर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित पुलिस व बाहरी पुलिस फोर्स मुस्तैदी के साथ डटे थे। भाजपाइयों ने कुछ देर थाने के सामने नारेबाजी की। इस मौके पर कुलदीप निषाद, आकाश त्रिपाठी, अतुल सिंह, पुष्पा सिंह, अर्जुन सिंह, लवलेश शिवहरे ने भी अपने विचार रखे। आकाश त्रिपाठी, इंद्रजीत सिंह, रघुवंश निषाद, तेजप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें