फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार कलाकार देव नेगी की आवाज पर झूमा हमीरपुर

Thu, 05 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक देव नेगी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देव नेगी ने पहली स्टार नाइट का शुभारंभ यादा तेरियां... से किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हो गया है प्यार..., जैसे बंजारे को घर..., हुस्न पहाड़ों का... एक हसीना थी..., मुझे तो तेरी लत लग गई..., काफी पीते पीते..., है यही जिंदगी..., हो गया है प्यार तुमसे..., दिल अभी यारों का हो गया है पारो का..., अंगुली पे नचाले..., आज मौसम बेईमान है बड़ा, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..., पहला नशा पहला खुमार..., तू मेरा हीरो..., गंदी गंदी गंदी बात..., पिंजरे वाली मुन्निया... आदि गानों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा उत्सव में स्थानीय कलाकारों और विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।

इसके साथ ही शुक्रवार 6 नवंबर को हिमाचली नाइट में लोक कलाकार ठाकुर दास राठी लोगों का मनोरंजन करेंगे। जबकि 7 नवंबर की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में हिंदी-पंजाबी पार्श्व गायक सोनिया शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में जिला के विभिन्न स्कूलों के छात्र स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्सव के दौरान 6 नवंबर को रंगोली, मेहंदी, तंबोला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जबकि 7 नवंबर को 2:30 बजे कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें