फोटो 24 एचएएमपी 36- राठ के मल्हौंवा में ट्राफी के साथ विजेता टीम, आयोजक व अतिथि। स्रोतः आयोजक
राठ। मल्हौंवा (बिहर) गांव में स्व. श्री कालीचरन टी-10 लीग में शनिवार को सिकरौधा व उरई के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। सिकरौधा की टीम टूर्नामेंट की विजेता बनी।
मुख्य अतिथि बीएनवी इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ. उमाकांत सिंह लोधी रहे। उन्होंने कहा कि खेलों से टीम भावना का विकास होता है। सिकरौधा के कप्तान अमित ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उरई की टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन बनाए। इसमें अंकुर का अर्धशतक रहा। श्रीराम ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी सिकरौधा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मात्र एक विकेट से लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट विजेता बनी। टूर्नामेंट के संचालक चंद्र राजपूत बाबा, अंपायर शिवम गिरि, प्रीतम, स्कोरर आयुष, कमेंट्रेटर धीरू, दीपक रहे।