फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग खोलते छत ढही, मजदूर की मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:57 PM IST
hamirpur, uttar pradesh, india
विज्ञापन
मॉडल स्कूल की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के कैंथी गांव में निर्माणाधीन मॉडल स्कूल के छत की शटरिंग खोलते समय छत ढह गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।  
विज्ञापन

राठ तहसील के कैंथी गांव में दो सालों से मॉडल स्कूल भवन को कार्यदाई संस्था सीएनडीएस बनवा रही है। उसने कानपुर की आरइंटर प्राइजेज कंपनी को भवन बनाने का काम सौंपा है। करीब साढे़ तीन करोड़ रुपये की लागत से भवन बन रहा है।

25 दिन पहले स्कूल भवन की छत डाली गई थी। शनिवार को छत की शटरिंग खोलने के लिए कानपुर के मजदूर लगे थे। दोपहर करीब दो बजे कानपुर निवासी मजदूर दीपक शटरिंग अकेले खोलने लगा। तभी अचानक छत ढह गई। जिससे मजदूर छत और शटरिंग के बीच दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सुपरवाइजर आलोक वाजपेई ने बताया कि कानपुर निवासी ठेकेदार अतुल पांडेय निर्माण कार्य करा रहे हैं। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि उन्हें जानकारी मिल गई है। कहा कि संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ घटिया कार्य कराए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें