फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: श्री बाला जी महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटरा आश्रम में श्री बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। चन्दपुरवा गांव निवासी राजू सिंह की मनौती पूरी होने पर उन्होंने इटरा आश्रम में भव्य मंदिर बनवाकर उसमें श्री बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन

सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के लिए हवन पूजन यज्ञ आदि कर मूर्ति को प्रतिष्ठित किया गया। इस मौके पर आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद महाराज,स्वामी देवानंद महाराज, स्वामी नागेशानंद महाराज के नेतृत्व में पूजन अर्चन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यज्ञ में मधु सिंह, मनमोहन सिंह,भूरी सिंह, राजू सिंह, प्रधान नरेंद्र पाल, अंसार अहमद, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, कमल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के तहत एएसपी मायाराम वर्मा व सीओ सदर राजेश कमल ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें