बिरखेरा निवासी उर्मिला वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को रात 8 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी लाली एवं उसके पुत्र महेश व राजेश घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज व मारपीट करके घर में रखें 50 हजार एवं जेवर लूट लिए। बचाने दौड़े पति रामपाल को गमछे से फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद सभी जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। महिला के लूट के आरोप निराधार हैं। लाली की तहरीर पर महिला और उसके पति के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।