फोटो21एचएएमपी 40- छात्र को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। संवाद
हमीरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र श्रेयांश का नीट परीक्षा में चयन हुआ है। मंगलवार को विद्यालय में उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने श्रेयांश को स्मृति चिह्न और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने श्रेयांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से श्रेयांश की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। श्रेयांश ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने माता-पिता के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। श्रेयांश ने पहले ही प्रयास में इंटरनेट के माध्यम से अध्ययन कर यह सफलता हासिल की। इस अवसर पर प्रवक्ता शिवनाथ, हेमंत कुमार, आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।