फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अनिल के घर पहुंचे श्रवण आर्मी के प्रांत प्रचारक

Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लखनऊ से आए श्रवण आर्मी के प्रांत प्रचारक ने सूरजपुर निवासी मृतक बंदी अनिल के परिजनों से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांंग की। उन्होंने अनिल के परिजनों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब पद पर रहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हो सकती है तो जेलर-डिप्टी जेलर समेत अन्य आरोपियों की क्यों नहीं की जा रही। सदर कोतवाली के सूरजपुर गांव निवासी अनिल द्विवेदी को एससी-एसटी एक्ट के मामले में 11 सितंबर कोे जेल भेजा गया था। 14 सितंबर को जेल प्रशासन ने तबीयत बिगड़ने की बात कह उसे जिला अस्पताल भेजा था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बंदी की पत्नी पूजा ने जेलर केपी चंदीला, डिप्टी जेलर संगेश कुमार, जेल वार्डर अनिल यादव, नंबरदार दिलीप, दीपक, शमी, रायटर बिनय व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट 16 सिंतबर को दर्ज कराई। तब से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। सोमवार को लखनऊ से अपनी टीम के साथ सूरजपुर पहुंच श्रवण आर्मी के प्रांत प्रचारक सचिन तिवारी ने इसे गलत बताया और शासन के अलावा विपक्ष पर निशान साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें