फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएपी की किल्लत, किसान परेशान, बोआई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला/गहरौली (हमीरपुर)। गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार हैं, लेकिन किसान डीएपी खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों में पर्याप्त स्टॉक नहीं है जिससे खेतों में बोआई पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की 10 समितियों का संचालन केवल पांच सचिवों के जिम्मे है। कई सचिवों के पास दो से तीन समितियों का अतिरिक्त प्रभार है। इस्लामपुर समिति 30 साल बाद इस वर्ष दोबारा शुरू हुई है जिसका प्रभार राठ क्षेत्र के सचिव नरेश कुमार को दिया गया है। बिलगांव के अमरनाथ, सुशील द्विवेदी, जलालपुर के संजय, पुरैनी के विनोद और सरीला के शिवकुमार आदि किसानों ने समय पर खाद न मिलने की शिकायत की है।
एडीसीओ चक्रेश ने बताया कि सरीला और बंडवा समितियों में करीब 10-10 टन डीएपी बची है। कम मात्रा के कारण वितरण नहीं हो रहा। अब तक 1,332 किसानों को 760 एमटी डीएपी और 904 किसानों को 374 एमटी यूरिया वितरित की गई है।
विज्ञापन


उधर सहकारी समिति इमलिया और गहरौली से करीब 20 गांवों के किसानों को खाद मिलती है। जिन किसानों को खाद मिली भी है, उन्हें 10 घंटे इंतजार के बाद केवल दो बोरी खाद दी गई। इससे उनकी बोआई पूरी नहीं हो पा रही है। सुबह से शाम तक समिति के चक्कर लगाने के बाद भी किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।
सचिव निर्दोष राजपूत ने बताया कि इमलिया और गहरौली समिति के लिए 2,750 बोरी यूरिया और 2,500 बोरी डीएपी बांटी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खाद नहीं है और एक हफ्ते तक आने की संभावना नहीं है। एआर सहकारिता रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि डिमांड लगा दी गई है। आगामी चार-पांच दिन में खाद की रैक लगने की संभावना है। आते ही सभी समितियों में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें