फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर संघ ने बंद की दुकानें

Sun, 23 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में व्यापारियों ने बंद कराईं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों थानाध्यक्ष द्वारा नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ की गई अभद्रता तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को कस्बे के फोटोग्राफर संघ ने दुकानें बंदकर विरोध जताते हुए सभी सरकारी कार्य तत्काल बंद करने का निर्णय लिया है। आरोप है कि 16 अप्रैल को थानाध्यक्ष आरके सिंह ने नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के साथ थाने में अभद्रता करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से अगले दिन तथा बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय में दी थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब व्यापार मंडल ने कार्रवाई के लिए आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। रविवार को व्यापार मंडल के फ्रंटल संगठन फोटो ग्राफर संघ ने कस्बे की सभी दूकानों को बंदकर विरोध जताते हुए कार्रवाई न होने तक सभी तरह के सरकारी कार्य बंद रखने का ऐलान किया है।


फोटोग्राफर संघ ने दूकानें बंद करने के बाद नगर पंचायत के टाउन हाल में हुई बैठक में अध्यक्ष के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब तक थानाध्यक्ष को यहां से हटाकर कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक कोई भी फोटोग्राफर सरकारी कार्य करने नहीं किया जाएगा। फोटोग्राफर संघ ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ होने वाले सभी तरह के आंदोलन में भरपूर सहयोग किया जाएगा। बैठक में फोटोग्राफर यूनियन के श्याम सोनी, व्यापार मंडल के संगठन मंत्री कृष्ण कुमार रामू, मृत्युंजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेंद्र कुमार सोनी, संजय शर्मा, चंद्रकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें