फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से कर्जदार किसान की मौत

Mon, 07 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पूरा गांव शोक में डूबा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
सूखे से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। उस पर 60 हजार रुपये बैंक का केसीसी का कर्ज भी था। माली हालत ठीक न होने किसान परेशान रहता था।
विज्ञापन


थाना ललपुरा रूरीपारा गांव निवासी नायब सिंह (56) पुत्र कामता सिंह के नाम छह बीघे जमीन है। किसान के भतीजे संतोष सिंह ने बताया कि ढालूदार जमीन होने पर पड़ रहे सूखे से बीते चार सालों में एक भी दाना पैदा नहीं हुआ है। सिंचाई का साधन न होने पर उसने बोरिंग कराई। जिसके लिए छानी स्थित इलाहाबाद बैंक से सात सितंबर 2015 को 60 हजार रुपये केसीसी से ऋण लिया था।
विज्ञापन


बताया कि अभी तक नलकूप का कनेक्शन स्वीकृत नहीं हुआ है। जिससे नलकूप बंद पड़ा है। इधर बीते चार वर्षों से सूखा के चलते उसकी जमीन में खाने तक के लिए अनाज नहीं पैदा हुआ। जिससे वह चिंतित रहता था। छह नवंबर की सुबह उसकी सदमे के चलते मौत हो गई। भतीजे ने बताया कि मौत की सूचना लेखपाल रामपाल को दी है। बताया कि सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया कि चाचा ही घर के मुखिया थे। वहीं मेहनत कर परिवार का भरण पोषण करते थे। नायब सिंह की एक पुत्री है, जो शादी लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें