फोटो 26 एचएएमपी 22- राठ के रामलीला महोत्सव में दूल्हा बने शिव का पूजन करते समिति के पदाधिकारी।
राठ। नगर में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का रविवार को शिव बरात के साथ शुभारंभ हो गया। बरात में दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ के साथ भूत पिशाच बराती बनकर चल रहे थे। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया व समिति के पदाधिकारियों ने भगवान शिव की आरती उतारकर बरात का रवाना की। बरात नगर भ्रमण कर वापस मेला स्थल पहुंची। गिरिराज आदर्श रामलीला समिति वृंदावन के कलाकारों ने बराम में जीवंत अभिनय किए। वहीं मां शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं की झांकियां भी शामिल रहीं। रामलीला ग्राउंड में डीजे, बैंड बाजे की धुनों पर युवा व बहुरूप पार्टियों के कलाकार जमकर थिरक रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाल अनूप सिंह पुलिस फोर्स व पीएसी जवान मौजूद रहे।
शिव बरात में समिति के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, मंत्री सुरेश खेवरिया, मनोज बुधौलिया, कमलेंद्र मिश्रा, केजी अग्रवाल, राकेश मिश्रा, बसंत नगायच, अजय अग्रवाल, राजनारायण गोस्वामी, जयप्रकाश उदैनिया, अवधेश पाठक, रमेश चंद्र, सतीश कुमार नंदा आदि मौजूद रहे।
फोटो 26 एचएएमपी 22- राठ के रामलीला महोत्सव में दूल्हा बने शिव का पूजन करते समिति के पदाधिकारी।