फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारात का स्वागत

Mon, 07 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
शिव बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में अद्भुत स्वांगों संग भव्य शिव बारात निकाली गई। शिव बारात का शुभारंभ प्रदेश की सांस्कृतिक मंत्री अरुणा कुमारी कोरी ने किया। बारात में स्कूली बच्चों की झांकियां और ढोल की थाप पर थिरकते 100 घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। बारात में शामिल हाथियों की पूजा अर्चना की गई। बारात के शल्लेश्वर मंदिर पहुंचने पर वैवाहिक रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन


नगर में शिव बारात निकालने की 44 साल पुरानी परंपरा है। नगर और क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर समिति शिव बारात निकालती है। सोमवार को दूल्हा स्वरूप में सजे शिव की पूजा की गई। बारात में शामिल भूतप्रेत, यमराज, पागल, बहरूपिये, संतों की टोलियों और विभिन्न स्वरूपों में सजे अद्भुत स्वांगों ने लोगों का मनोरंजन किया।

बारात में शामिल झांकी हम हैं यम, सरस्वती शिशु मंदिर की जोधा अकबर, शल्लेश्वर प्राथमिक विद्यालय की अनुसुइया के पालने में झूलते ब्रह्मा, विष्णु व महेश, ज्ञान मंदिर की उमा, रमा, ब्रह्माणी, जीआर पब्लिक स्कूल की कृष्ण रासलीला, समर सिंह स्कूल की मीरा की कृष्ण भक्ति की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में 70 झांकियां शामिल रहीं। रात में मंदिर में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें