फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, चार झुलसे

Thu, 05 Sep 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर/सरीला (हमीरपुर)। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई। चार लोग झुलस गए। वहीं पांच बकरियां मरी हैं।
विज्ञापन

बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव के हेलपुर मौजा में चरवाहे अपने जानवर चरा रहे थे। शाम पांच बजे बिजली गिरने से चरवाहे ब्रम्हप्रकाश कुशवाहा (58) की मौके पर मौत हो गई। अशोक कुमार उर्फ भूरा अनुरागी ( 40), बलवंत (28), रामरतन मौर्य और सहदेव यादव (72) गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं पांच बकरियों की भी मौत हो गई है।
ब्रम्हप्रकाश के पुत्र रेवत ने बताया कि वे दो भाई व तीन बहनें हैं। पिता के पास आठ बीघा कृषि भूमि है। इसमें 67 हजार का केसीसी बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, सायर लेखपाल कैलाश चन्द मौका मुआयना किया है। उन्होंने रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरीला क्षेत्र के जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग के चंदा डेरा मजरे गांव मे रामबाबू (58 ) बिजली गिरने से झुलस गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें