फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक पर प्रशासन गंभीर, दुकानों में छापेमारी, दुकानदारों को हिदायत

Sat, 12 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
घनश्याम किराना स्टोर के गोदाम में नमक का स्टाक देखते पूर्ति निरीक्षक अमित। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
नमक को लेकर फैली अफवाह के बाद इसके ऊं चे दामों में बेंचे जाने की खबर से प्रशासन चौंकन्ना हो गया है। शनिवार को दुकानों में छापामार कार्रवाई कर स्टाक चेक किया गया। दुकानदारों को हिदायत दी कि पूर्व की भांति नमक को उसी मूल्य पर बेंचा जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्ति विभाग अधिकारी आरआर शुक्ला के निर्देशन में निरीक्षक अमित त्रिवेदी ने अपनी टीम के साथ मुख्य बाजार स्थित रामकिशोर एंड संस, बालाजी किराना, घनश्याम कि राना समेत कई दुकानों का निरीक्षण किया। गोदामों में नमक का स्टाक देखा। दुकानदारों को हिदायत दी कि जिस रेट पर नमक बिक रहा था, उसी रेट पर बिक्री की जाए।

नमक की जमाखोरी कतई न करें। निरीक्षक ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में नमक उपलब्ध है। उन्होेंने जनमानस से अपील की कि जरूरत के हिसाब से नमक की खरीददारी करें। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बीती रात नमक 60 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं, कुछ लोग रात में दुकानों के बाहर रखा नमक चोरी भी कर ले गए। रात में हाइवे किनारे स्थित दुकानों के बाहर नमक की बोरियों को कुछ लोग चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें