फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वाहनों को सीज किया

Sun, 31 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कुरारा मार्ग में डग्गामार वाहनों की धरपकड़ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय से लेकर बस स्टैंड परिसर तक प्राइवेट वाहनों में सवारियां भरने वाले वाहनों पर शनिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने डंडा चलाया। इसमें सात वाहन पकड़कर सीज कर दिए। सभी वाहनों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय से लेकर जीजीआईसी गेट तक प्रतिदिन लोग जाम से जूझते हैं। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट वाहन संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। जिसके चलते पुलिस ने सात वाहन पकड़कर सीज कर दिए। कोतवाल ने बताया कि यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा।

गौरतलब हो कि मुख्यालय से करीब दो से अधिक कुरारा, सुमेरपुर व बिवांर मार्ग के लिए प्राइवेट वाहन संचालित होते हैं। इन वाहनों के लिए कुरारा मार्ग में आमनशहीद तो बिवांर व सुमेरपुर मार्ग के लिए परेड़ ग्राउंड के पास स्टैंड चिंहित किए हैं। मगर यह लोग इन स्थानों पर वाहनों को न खड़ाकर बसस्टैँंड के इर्द गिर्द ही  वाहनों में सवारियों बिठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें