फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डेंगू के सात मरीज और मिले, अब तक मरीजों की संख्या 268

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। गिरते तापमान व बढ़ती सर्दी के बीच जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को सात और डेंगू के केस मिले हैं जबकि पिछले 15 दिनों में 88 लोग डेंगू से संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 268 पहुंच गई है।
डेंगू फैलाने वाली मादा एडीज अब और ज्यादा ताकतवर हो गई है। यही कारण है कि तापमान गिरने के बाद भी लोगों को अपना शिकार बना रही है। हालांकि जिम्मेदार सर्दी बढ़ने पर डेंगू से निजात मिलने की आस लगाए हुए हैं। 31 अक्तूबर को संचारी रोग नियंत्रण अभियान खत्म होने के बाद मलेरिया विभाग से लेकर पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है, लेकिन जिले में डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या से बुखार के मरीजों से लेकर उनके घरवाले दहशत में हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने भी मौसम में बदलाव होते ही फागिंग करानी बंद कर दी है जबकि मच्छरों की भरमार शहरवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बुधवार को जिला अस्पताल की आई डेंगू जांच रिपोर्ट में सात नए केस मिले हैं। इनमें सिकौला निवासी अभी 12, गौरंग गोस्वामी, खड़ेहीजार निवासी सुशील कुमार, बिदोखर निवासी श्रीकिशन 24, उमरी निवासी सरोजनी 50, चंदपुरवा निवासी प्रियंका सहित सात डेंगू से संक्रमित मिले हैं।

नवंबर माह में मच्छरों की भरमार चिंताजनक
विभागीय लोगों के मुताबिक इस समय अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस है। फिर भी मच्छर काट रहे हैं। समय के साथ मच्छरों की प्रकृति बदली है। इसलिए इन पर विभागीय व बाजार में बिकने वाली दवाओं का खास असर नहीं हो रहा है। जबकि मलेरिया विभाग अब तक करीब 400 किलो दवा का छिड़काव कराए जाने का दावा कर रहा है। फिर भी मच्छरों का काम तमाम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-
मच्छरों की पैदावार रोकने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सभी संक्रमित क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। कहा कि टीमों ने घर-घर जाकर कूलर, फ्रिज, नाद, ड्रम आदि में पनप रहे लार्वा को दिखाकर नष्ट कराया है।
आरके यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें