फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में छात्रा को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के एक और पुत्री ने एमबीबीएस में दाखिला पाकर जनपद सहित परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हैदरगंज निवासी इरशाद अहमद उर्फ पप्पू पेशे किसान हैं। उनकी पुत्री अलविया इरशाद ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। जिसे एमबीबीएस में हैदराबाद स्थित महबूब नगर के मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला है। अलविया ने बताया कि उसके दूसरे प्रयास में 608 नंबर पाकर एमबीबीएस में सफलता मिली है। छात्रा अलविया इरशाद बचपन से ही पढ़ने में अव्वल थी। हाईस्कूल में जनपद टॉप व इंटर में जनपद के टापटेन में जगह बनाई थी। छात्रा ने घर में रहकर ही मोबाइल से नीट परीक्षा की आनलाइन तैयारी की और अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया। वह अपनी मां इकबालजहां, पिता इरशाद अहमद, टीचर गीतेंद्र, अमर व संजय को अपनी कामयाबी का श्रेय देती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें