फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सचिव के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र में तैनात सचिव की बृहस्पतिवार को हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई ने एक तथाकथित प्रधान पर भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और घटना के एक दिन पहले ग्राम चौपाल में धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मानसिक परेशान कर बात-बात पर ऑनलाइन पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


मृतक सचिव के भाई धर्मेंद्र पटेल का आरोप है कि भाई राजू सिंह की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है। कहा कि कुछ समय से मृतक का ग्राम पंचायत से जुड़े कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनके भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सचिव की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब सामान्य आया है। परिजन शव लेकर अपने गांव चले। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें