फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डाॅ. महेन्द्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार दोपहर वन स्टाप सेंटर व चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया। मौके पर काउंसलर रीना, सिक्योरिटी गार्ड किरन, स्टाफ रेखा व कंप्यूटर आपरेटर अनुभव उपस्थित रहीं। इस दौरान सेंटर प्रबंधक मोनिका गुप्ता अनुपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन

काउंसलर रीना ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण सेंटर मैनेजर मोनिका गुप्ता करीब एक बजे बाहर गई हैं। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर कोई भी बालिका या महिला आवासित नहीं पाई गईं। काउंसलर ने बताया गया कि कुल तीन महिलाएं व बच्चियां सेंटर पर आवासित हैं, जो सुबह बयान के लिए महिला आरक्षी द्वारा ले जाई गई हैं। निरीक्षण के समय कुछ पंजिकाएं भरी नहीं थीं, इस पर सभी पंजिकाएं समय से भरे जाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में उपस्थित डीपीओ राजीव सिंह ने बताया कि बच्चों के आवास के लिए कृषि विभाग का स्टोर रूम प्राप्त हो गया है। जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से काउंसलर अधिवक्ता शैलजा निगम भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें