फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अब रोस्टर के मुताबिक ग्राम सचिवालयों में बैठेंगे सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पंचायत सचिवों की ग्राम सचिवालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से सहायक विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में रोस्टर तैयार कर एक अगस्त से नई व्यवस्था लागू कर दी गई हैं। अब निर्धारित रोस्टर के मुताबिक पंचायत सचिव सुबह 10 से दो बजे तक सचिवालयों में उपस्थिति रहकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के पूर्व आदेशों के अनुरूप ग्राम सचिवालयों में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ग्राम सचिवालयों के माध्यम से पंचायत सहायकों द्वारा संचालित ऑनलाइन कई महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। ऐसे में ग्राम सचिवालय में इनकी नियमित उपलब्धता से ग्रामीणों को तहसील के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी।
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि सभी 330 ग्राम पंचायतों में 103 सचिवों को रोस्टर के मुताबिक संबंधित सचिवालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। रोस्टर प्लान जारी कर दिया गया है। जिस दिन रोस्टर में ग्राम पंचायत निर्धारित नहीं की गई है, उस दिन कलस्टर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पर सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें