फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विद्यार्थियों के साथ मनमानी नहीं कर सकेंगे स्कूल और कोचिंग संचालक

Thu, 01 Jan 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्कूल, काॅलेज और कोचिंग संचालक अब छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं कर सकेंगे। तनाव प्रबंध में मंडलीय मनोविज्ञानशाला के मनोवैज्ञानिक व जिला प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता (मनोविज्ञान) छात्र-छात्राओं की मदद करेंगे। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कोचिंग विनियमों की निगरानी के लिए जनपद स्तर पर गठित समिति स्कूलों व कोचिंग संचालकों पर पूरी तरह निगाह रखेगी।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। डीएम की ओर से इसको लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं। कोचिंग, स्कूल संचालक किसी प्रकार का बैच विभाजन, सार्वजनिक अपमान व अत्याधिक शैक्षणिक लक्ष्य निर्धारण नहीं करेंगे। सभी संस्थान यह सुनिश्चित करेंगे कि जाति, वर्ग, दिव्यांगता आदि के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। प्रत्येक विद्यालय में राष्ट्रीय हेल्पलाइन और राज्य व जिला स्तर हेल्पलाइन को प्रदर्शित किया जाएगा और इसका प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें