हमीरपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एमडीएम गुणवत्ता, अभिलेखों का रखखाव, कंपोजिट ग्रांट के व्यय में की गई अनियमितताएं, छात्रों की उपस्थित दर्ज न पाए जाने पर आठ विद्यालयों को नोटिस सौंपा है। वहीं जूनियर विद्यालय जमौड़ी डांडा के सहायक अध्यापक को अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन रोका है। बीएसए की इस कार्रवाई से जनपद के शिक्षकों में हड़कंप है।
बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों निरीक्षण किया। विकासखंड सुमेरपुर के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया, नवीन प्राथमिक विद्यालय हरिजन कालोनी में गंदगी के साथ वित्तीय अभिलेखों का रखरखाव नहीं मिला। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को नोटिस दिया है। प्राथमिक विद्यालय कंजौली डेरा में एमडीएम बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक अनीता वर्मा को नोटिस दिया है। जूनियर स्कूल जलालपुर में छात्रों की उपस्थिति साढ़े नौ बजे तक दर्ज नहीं मिली, शिक्षक डायरी नहीं पाए जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार को नोटिस सौंपा। जूनियर स्कूल जमौड़ी के सहायक अध्यापक बृजेंद्र सिंह के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोका है। प्रधानाध्यापक बल्देव प्रसाद को नोटिस देने के साथ अनुदेशक देवेंद्र का मानदेय अग्रिम आदेश अवरुद्ध किया है। कहा कि अनुदेशक पांच अक्तूबर से अनुपस्थित हैं। नई बस्ती जिखरी में रामलखन इंचार्ज प्रधानाध्यापक को एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर नोटिस दिया है। सहायक अध्यापक सुमित सचान जलालपुर को कंपोजिट ग्रांट के व्यय में की गई अनि यमितताएं व शौचालय को ताला लगाने पर नोटिस सौंपा।